दोस्तों आज कल online shopping का युवाओं में बहुत craze चल रहा है। ऐसी शायद ही कोई चीज़ होगी जो online shopping वेबसाइट पर नहीं मिलती हो। लेकिन online shopping की आड़ में बहुत से असामाजिक तत्व हैं जो लोगों के साथ fraud करते हैं। इसमें इन company के delivery boys भी शामिल होते हैं।
अगर आप कोई product online मंगाते हैं तो इनके delivery boys उस product को रास्ते में निकाल के उसमे कचरा या फिर टूटा फूटा सामान डाल देते हैं। और वही टूटा फूटा सामान वो कस्टमर को deliver कर देते हैं। फिर उसके बाद कस्टमर उस सामान की complaint करता रहता है और उसे कोई जवाब नहीं मिलता है। और अगर कोई शरीफ इंसान मिल जाये तो उसे fraud customer care बनके और लूटते हैं।
हाल ही में एक वाकया सुनने को मिला। एक लड़की ने Amazon से 15000/- का मोबाइल मंगाया था। उस लड़की को delivery boy ने जो मोबाइल बॉक्स दिया उसमे मोबाइल नहीं निकला बल्कि उसके बदले में फेना साबुन निकला।

जब उस लड़की ने उस delivery boy को साबुन के बारे में बताया तो उसने “customer care सेबातकरो” ऐसा कहके टाल दिया और वहां से bike उठा के भाग गया। जब उस लड़की ने customer care से बात की उन्होंने कहा 24 घंटे में call back आएगा लेकिन 1 घंटे में ही call back आ गया। वो call उस delivery boy के दुसरे साथी ने fraud customer care बन कर इस नंबर +91-6297996890 से किया था। उसके बाद उस fraud ने उस लड़की के मोबाइल में एक app download करवाया जिसका नाम है – Anydesk। ये एक ऐसा app है जिससे वो fraud आदमी उस लड़की के phone की सारी गतिविधियों पे नज़र रखे हुए था। उस fraud ने उस लड़की से money refund का लालच देते हुए उस लड़की का Debit card number , Expiry date और CVV की जानकारी ले ली जिसके द्वारा उसने उस लड़की के account से 40,000/- रुपये निकाल लिए। और OTP के लिए उसने उस लड़की के मोबाइल में Anydesk download करवाया था जिससे वो आने वाले OTP की जानकारी ले सके। उस लड़की के साथ पूरे 55,000/- का fraudहुआ। जो कि उस delivery boy और उसके साथी ने मिलके किया।

इस घटना से कुच्छ बातें हमें सीखनी चाहिए और ध्यान रखने चाहिए :-
- कभी भी online shopping करें तो payment cash on delivery करें। और बॉक्स अपने सामने खोलें और तसल्ली के बाद ही payment करें।
- हमेशा open box delivery का चयन करें। जिससे delivery boy आपके सामने बॉक्स खोलेगा अगर कोई भी डिफेक्ट निकलता है या कोई भी गड़बड़ होती है तो उसमे कंपनी की और उसके delivery boy की जिम्मेदारी होगी।
- Delivery लेते समय delivery boy की और अपने product की unboxing करते हुए विडियो जरूर रिकॉर्ड करें। ताकि कोई गड़बड़ हो तो आपके पास दिखाने का सबूत जरूर हो।
- जितना ज्यादा हो सके product दूकान में जाकर अपने सामने अपनी पसंद से खरीदें।