इलाइची मुख्यतः दो प्रकार की होती है | जिसे हम छोटी इलाइची और बड़ी इलाइची के नाम से जानते हैं | छोटी इलाइची हरे रंग की होती है और बड़ी इलाइची काले रंग की होती है | छोटी इलाइची का स्वाद और सुगंध का तो कोई जवाब नहीं | व्यंजनों को लज़ीज़ बनाने में इलाइची का मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है | भारतीय संस्कृति के अनुसार पूजा – पाठ आदि में इलाइची का मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है | क्या आप जानते हैं इलाइची औषधीय गुणों की खान है | बहुत सी बिमारियों में इलाइची का उप्योग औषधि के रूप में किया जाता है |
1. इलाइची का प्रयोग मुख्य रूप से मसालों में और माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है | यदि किसी मुंह में से दुर्गंद आती है तो इलाइची खाने से उसमें बहुत फर्क पड़ता है | इसके अलावा इलाइची दांतों की समस्या में भी बहुत ज्यादा फायेदा पहुंचती है |
2. ब्लड प्रेशर को कम करने में इलाइची बहुत ही मददगार साबित होती है | हाईपरटेंशन के मरीज को इलाइची का नियमित रूप से सेवन करना लाभप्रद होता है | इसके अलावा इलाइची रक्त का थक्का बन्ने से भी रोकता है और खून का संतुलन बनाये रखने में मदद करती है |
3. सर्दी जुखाम और गले की खराश में इलाइची का सेवन करना काफी असरदार होता है | शहद और इलाइची का पाउडर मिलाकर खाने से इसमें काफी आराम मिलता है |
4. इलाइची वजन घटाने में भी काफी फायेदेमंद होता है | इलाइची का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर पीने से वजन घटाने में लाभदायक होता है | इसके अलावा gastric problems में भी बहुत ज्यादा फायेदेमंद है |
5. इलाइची की तासीर गर्म होती है | इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो फेफड़ों में रक्त के प्रवाह को सही रखता है | जिससे फेफेड़े स्वस्थ रहते हैं और अस्थमा जैसी बिमारियों से बचाव होता है |
6. इलाइची का उपयोग sexual समस्या या फिर सम्भोग क्षमता को बढाने में भी इस्तेमाल किया जाता है |
7. इलाइची का तेल (Cardamom Essential Oil) इस्तेमाल चेहरे की त्वचा को निखारने के लिए किया जाता है | इलाइची के तेल तो शरीर पे लगाने से त्वचा कोमल और सुन्दर हो जाती है |
8. इलाइची का तेल (Cardamom Essential Oil) बालों की जड़ों से गन्दगी को निकलती है जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है | ये बालों की जड़ों को मजबूत बनती है तथा इसमें anti bacterial गुण होते हैं जो जड़ों के infection को रोकता है |