Table of Contents
Myra Rampal
Myra Rampal: बॉलीवुड के कलाकारों के बच्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर है। सोशल मीडिया पर हाल ही में मायरा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को पब्लिक करने के लिए उनके पेरेंट्स की तरफ से अलाउ किया गया है।
Myra Rampal
तस्वीरों में अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा काफी प्यारी नजर आती हैं, उनकी तस्वीरें देखने के बाद लोग तारीफों के पुल बांधते नजर आ जाते हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल और उनकी बेटी लंच डेट पर साथ नजर आईं। बेटी के साथ अपनी तस्वीर को अर्जुन रामपाल ने शेयर किया है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मायरा की सोशल एक्टिविटी पर ध्यान दें तो ऐसा लगता है कि वह हाल के दिनों में ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से केवल 8 पोस्ट ही लोगों के बीच शेयर किए हैं। हालांकि, मायरा ने ज्यादा तस्वीरों को शेयर नहीं किया है, इसके बावजूद भी लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स को मायरा की तस्वीरें इतनी पसंद आ गई कि वे उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहने लगे हैं।
Myra Rampal
अर्जुन रामपाल अक्सर ही अपनी बेटी के साथ की तस्वीरों को अपने चाहने वालों के बीच शेयर करते रहे हैं।
अर्जुन रामपाल की फिल्मों की बात करें तो अपने करियर में कई तरह की फिल्में करने वाले अर्जुन रामपाल को आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ में देखा गया था। यह फिल्म हालांकि, चल नहीं पाई लेकिन अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा।